25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

मढ़ौरा से चार उम्मीदवारों के नामांकन रद्द…

IMG 20251018 WA0057

छपरा:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सारण जिले के मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र से चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं। इन नामांकन पत्रों को दस्तावेजों की कमी और तकनीकी त्रुटियों के चलते अवैध घोषित किया गया।

इस सूची में प्रमुख नाम भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और लोजपा (रामविलास) की प्रत्याशी सीमा सिंह का है। उनके नामांकन में दस्तावेजों की त्रुटि पाई गई, जिसके कारण वे चुनावी दौड़ से बाहर हो गईं। सीमा सिंह को एनडीए की ओर से एक मजबूत महिला उम्मीदवार माना जा रहा था, ऐसे में यह गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

इसी तरह पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, जिन्होंने जदयू से टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था, उनका भी नामांकन तकनीकी त्रुटियों के कारण रद्द हो गया है। वे पहले जदयू के टिकट के प्रबल दावेदार थे, लेकिन मढ़ौरा सीट लोजपा (रामविलास) के खाते में जाने से वे टिकट से वंचित हो गए थे।

अन्य दो उम्मीदवारों में बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार का नामांकन भी रद्द कर दिया गया है। इस प्रकार कुल चार उम्मीदवार चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं।

अब मढ़ौरा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद, जनसुराज और अन्य प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है। यहां से राजद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय, जो वर्तमान में विधायक हैं और राजद कोटे से बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं, मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूर्णत: नियमों के अनुसार निष्पक्ष रूप से की गई है और रद्द किए गए नामांकनों में किसी प्रकार की पक्षपात या लापरवाही नहीं बरती गई।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular