25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद: केंदुआडीह में गैस रिसाव से महिला की मौत, कई बीमार—इलाके में अफरातफरी…

धनबाद: धनबाद के बीसीसीएल पुटकी एरिया–07 स्थित केंदुआडीह के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला और 5 नंबर इलाके में बुधवार देर शाम से तेज दुर्गंध और गैस रिसाव के बाद हड़कंप मचा हुआ है। लगभग एक हजार आबादी वाले क्षेत्र में अब तक दर्जनभर से ज्यादा लोग—खासकर महिलाएँ और बच्चे—बीमार पड़े हैं।

एक महिला की मौत, कई लोग अस्पताल में

जहरीली गैस की चपेट में आने से प्रियंका देवी (28 वर्ष) की मौत हो गई है।
कई लोगों—जय पंडित, अर्चना, मेघा, सोनाली, पिंकी, संगीता, मोहम्मद क़ासिम, मरियम, राबिया सहित—को सिरदर्द, उल्टी, चक्कर, बेहोशी की शिकायत पर निजी अस्पताल और SNMMCH में भर्ती कराया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस के प्रभाव से एक पालतू तोता की भी मौत हुई है।

गैस रिसाव की जांच: 50 PPM से 800 PPM तक स्तर दर्ज

सूचना मिलते ही बीसीसीएल के सेफ्टी ऑफिसर, केंदुआडीह थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी गैस डिटेक्टर के साथ पहुँचे।
जांच में गैस का स्तर 50 PPM से 800 PPM तक दर्ज हुआ। प्राथमिक अनुमान है कि थाना के समीप GM गेस्ट हाउस के आसपास की झाड़ियों से गैस निकल रही है।
धुएँ में कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन और मिथेन की मौजूदगी की आशंका है।

इलाके को खाली कराने का निर्देश

बीसीसीएल टीम द्वारा स्थानीय लोगों को नोटिस और अलाउंस देकर क्षेत्र खाली करने को कहा जा रहा है।
एरिया सेफ्टी ऑफिसर के अनुसार यह इलाका भूमिगत आग तथा भू-धंसान की दृष्टि से पहले से संवेदनशील है, इसलिए खतरा बढ़ सकता है।

प्रशासन सक्रिय

धनबाद विधायक राज सिन्हा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर धनबाद DC आदित्य रंजन को तुरंत कार्रवाई का आग्रह किया।
डीसी ने प्रभावित लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। बीसीसीएल प्रबंधन गुरुवार को पुनर्वास की व्यापक तैयारी में जुटेगा।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular