26 C
Jharkhand
Sunday, August 23, 2026

तेज रफ्तार कार का कहर: महिला को 200 फीट तक घसीटा, शरीर दो टुकड़ों में बंटा; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम…

निरसा: निरसा अनुमंडल के मैथन ओपी क्षेत्र अंतर्गत मोहलबना के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 70 वर्षीय मालती मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वाहन करीब 200 फीट तक महिला को घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भयावह था कि महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना मैथन ओपी क्षेत्र में हुई, लेकिन कार शव को घसीटते हुए गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र तक ले गई। घटना के बाद चालक कार को जगदंबा पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गया।

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वाहन काफी तेज गति से चलाया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
मृतका अपने पीछे पूरा परिवार छोड़ गई हैं, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों एवं परिजनों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार चालक की तलाश जारी.

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58
Video thumbnail
23 August 2026
00:19

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular