33.7 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

निरसा में सड़क शिलान्यास के बैनर पर अंकित नाम बना विवाद का कारण, जनप्रतिनिधियों के बीच ‘श्रेय की राजनीति’ तेज…0

निरसा: निरसा प्रखंड के मदनपुर पंचायत में सड़क निर्माण शिलान्यास के साथ ही श्रेय लेने की राजनीति भी खुलकर सामने आ गई। करीब 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सिमुलडांगा से महताडीह तक ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद सदस्य संजय सिंह और मुखिया काजल पांडे द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।

हालांकि, यह कार्यक्रम विकास से ज्यादा विवादों के कारण चर्चा में आ गया। शिलान्यास के लिए लगाया गया शिलापट टूटा हुआ पाया गया, जिसके बाद आनन-फानन में बैनर लगाकर कार्यक्रम पूरा किया गया।

जब विधायक अरूप चटर्जी की नजर बैनर पर लिखे नामों पर पड़ी, तो उन्होंने संवेदक (ठेकेदार) को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार के नियमों के अनुसार ही शिलापट पर नाम अंकित होने चाहिए और इसमें मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं, जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने अपने नाम को लेकर हुए विवाद पर नाराजगी जताई। उन्होंने इसे “श्रेय छीनने की राजनीति” बताते हुए कहा कि सड़क निर्माण की अनुशंसा उन्होंने की थी और इसके दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने न्याय के लिए न्यायालय जाने की भी चेतावनी दी।
इस विवाद में स्थानीय मुखिया काजल पांडे भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी समय पर नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में काम हो रहा है, वहां की मुखिया को ही सूचना न मिलना गंभीर लापरवाही है और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि इलाके में विकास कार्यों के साथ-साथ ‘क्रेडिट वॉर’ भी अपने चरम पर है। अब देखना यह होगा कि यह विवाद प्रशासनिक स्तर पर सुलझता है या न्यायालय तक पहुंचता है।

spot_img
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33
Video thumbnail
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर,पेपर लीक की घटना की CBI जांच की अनुसंशा
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!