30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

टुंडी के रतनपुर में सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर, भारी संख्या में पहुंचे लोग…

IMG 20251124 WA0119

 धनबादझारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बड़ी संख्या में महिला और पुरुष विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे।

रतनपुर पंचायत भवन में लगाए गए इस शिविर में ग्रामीणों ने अलग-अलग योजनाओं के लिए कतारबद्ध होकर आवेदन जमा किए। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे और लाभुकों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।

कार्यक्रम में टुंडी विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे। उन्होंने शिविर में लाभ लेने पहुंचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा—“अबुआ सरकार आपकी हर समस्या पर पैनी नजर बनाए हुए है। आवेदन कीजिए, यदि कार्यवाही नहीं होगी तो शिविर के बाद समीक्षा कर पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ हर हाल में दिलाया जाएगा।”

विधायक ने रतनपुर पंचायत भवन परिसर में बने कल्याण मंच के सामने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण भी किया।

लाभुकों के बीच वितरित सामग्री

  • त्वरित निर्मित जाति प्रमाण पत्र
  • पेंशन स्वीकृति पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • जेएसएलपिएस महिला समूह के बीच परिचय पत्र
  • आंगनबाड़ी बच्चों को स्वेटर

अधिकारियों की उपस्थिति

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय,
प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी सबिता कुमारी, रतनपुर मुखिया गरीबन बीबी, शहजाद अंसारी,पंचायत प्रतिनिधि तथा प्रखंड और अंचल कर्मी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular