18.7 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

Abhijeet Dipke Health Update: अभिजीत दीपके ने दिया हेल्थ अपडेट, टाइफॉयड की पुष्टि; CJP आंदोलन जारी रखने की अपील

Abhijeet Dipke Health Update: CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ठीक महसूस न करने के कारण मेडिकल टेस्ट करवाने पर उन्हें टाइफाइड होने की पुष्टि हुई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उन्हें जल्द ठीक होने की उम्मीद है।

ब्लड टेस्ट से टाइफाइड की पुष्टि

वीडियो मैसेज में अभिजीत दीपके ने बताया कि लगातार खराब सेहत के कारण उन्होंने ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें टाइफाइड इन्फेक्शन की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि मेडिकल सलाह के अनुसार इलाज चल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी सेहत में सुधार होगा।

प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण आंदोलन बनाए रखने की अपील

अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब तक शांतिपूर्ण रहा है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन ने उत्पाद विभाग की समीक्षा की, अवैध शराब पर सख्ती और रिक्त पदों पर बहाली के दिए निर्देश

बिहार में हो रही घटनाओं का ज़िक्र

वीडियो में उन्होंने बिहार में चल रहे आंदोलन और कुछ छात्र नेताओं की गिरफ्तारी की खबरों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने इन मामलों में पारदर्शिता की मांग की और कहा कि कोई भी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज़ करने पर विचार करेंगे।

सरकार के साथ बातचीत के तीसरे दौर का प्रस्ताव

CJP और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का तीसरा दौर 25 जुलाई को तय किया गया है। संगठन परीक्षा प्रणाली में सुधार, जवाबदेही और अन्य मुद्दों पर अपनी मांगों को लेकर अडिग है। इस बैठक के नतीजों के आधार पर भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular