27.2 C
Jharkhand
Thursday, November 5, 2026

टुंडी के रतनपुर में सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर, भारी संख्या में पहुंचे लोग…

IMG 20251124 WA0119

 धनबाद: झारखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आज विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बड़ी संख्या में महिला और पुरुष विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने पहुंचे।

रतनपुर पंचायत भवन में लगाए गए इस शिविर में ग्रामीणों ने अलग-अलग योजनाओं के लिए कतारबद्ध होकर आवेदन जमा किए। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे और लाभुकों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।

कार्यक्रम में टुंडी विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो पहुंचे। उन्होंने शिविर में लाभ लेने पहुंचे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा—“अबुआ सरकार आपकी हर समस्या पर पैनी नजर बनाए हुए है। आवेदन कीजिए, यदि कार्यवाही नहीं होगी तो शिविर के बाद समीक्षा कर पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ हर हाल में दिलाया जाएगा।”

विधायक ने रतनपुर पंचायत भवन परिसर में बने कल्याण मंच के सामने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण भी किया।

लाभुकों के बीच वितरित सामग्री

  • त्वरित निर्मित जाति प्रमाण पत्र
  • पेंशन स्वीकृति पत्र
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • जेएसएलपिएस महिला समूह के बीच परिचय पत्र
  • आंगनबाड़ी बच्चों को स्वेटर

अधिकारियों की उपस्थिति

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय,
प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी सबिता कुमारी, रतनपुर मुखिया गरीबन बीबी, शहजाद अंसारी,पंचायत प्रतिनिधि तथा प्रखंड और अंचल कर्मी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
ढुलू महतो से पप्पू यादव की अपील— झारखंड-बिहार का रिश्ता मां-मौसी जैसा, आप भी साथ दें!
00:27
Video thumbnail
जयराम मेरे बेटे जैसे नफरत की राजनीति नही!जो इस भूमि पर पिछले 100 वर्षों से हैं वो झारखंडी:पप्पू यादव
01:13
Video thumbnail
धनबाद सी ओ पर भर के पप्पू यादव कहा- एमपी एमएलए को कुछ नहीं समझता जेल भिजवाएंगे!
00:26
Video thumbnail
अधिकांश जनप्रतिनिधि बिकाऊ है! औकात के हिसाब से लगती है कीमत... सांसद पप्पू यादव का बड़ा सियासी हमला!
01:37
Video thumbnail
जारी है मिठाईयों में हानिकारक रंगों का इस्तेमाल, 2.5 टन चंपई रंग वाली लड्डू फ़ूड सैफ्टी विभाग ने किया
03:13
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विवाद पर विधायक अरूप चटर्जी ने तोड़ी चुप्पी, यादव समाज के समर्थन में खुलकर आए सामने!
00:49
Video thumbnail
JLKM कार्यकर्ताओं को सांसद ढुलु महतो ने कहा कु-त्ता तो थिंक टैंक प्रकाश कुमार ने ऐसे दिया जवाब...
01:43
Video thumbnail
शिक्षकों के तबादले व BPL एडमिशन में पैसे के खेल !अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठें विधायक अरूप चटर्जी
03:04
Video thumbnail
जन मुद्दों को छोड़ MP ढुलू महतो असंवैधानिक मुद्दों पर कर रहे हैं बात, JLKM नेत्री भारती महतो का हमला
01:57
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular