42.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

धनबाद में माफिया राज, अवैध कोयला खनन और भ्रष्टाचार के खिलाफ…

धनबाद: आवाज़ बुलंद करने वाले आजसू पार्टी के कर्मठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर बुधवार को लोयाबाद में कोयला माफिया द्वारा किया गया कायराना हमला और हमले में घायल वरिष्ठ नेता रजनी रवानी पर झूठा मुकदमा कर पुलिस द्वारा गिरफ़्तारी अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह केवल पार्टी कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जनआवाज़ और भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रहे संघर्ष पर सीधा प्रहार है। आजसू पार्टी हिंसा और भय की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगी। आजसू इस लड़ाई को तेज करेगी।

इसके विरोध में आज आजसू पार्टी पूरे झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार का पुतला दहन कर रही है। जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। इसी के तहत आज सुभाष चौक पर पुतला दहन किया गया।
राज्य में चरमरा चुकी कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, माफिया तंत्र और भ्रष्टाचार ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। सरकार की विफलता और प्रशासनिक ढिलाई के कारण अपराधियों एवं माफिया तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आज झारखंड में अपराधी बेखौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
आजसू पार्टी स्पष्ट रूप से मांग करती है कि हमले में शामिल सभी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी हो तथा पुलिस–माफिया गठजोड़ की निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा रजनी रवानी को रिहा किया जाए। जनता की आवाज़ को हिंसा, भय और दमन के बल पर दबाने की हर कोशिश का आजसू पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ जवाब देगी।

भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा!
जनता की आवाज़ दबाने वालों को जवाब मिलेगा!
झारखंड को भयमुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त बनाना ही संकल्प है!

spot_img
Video thumbnail
असम की गर्भवती युवती से दु'ष्क'र्म का आरोपी राजू साव को जेल,धनबाद के आपणो घर सोसायटी में अक्षत
00:46
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!