25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रक्षा बंधन 2025 पर खास आयोजन: पटना के 10 बच्चे मिलेंगे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से….

पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर इस साल एक बेहद गौरवपूर्ण आयोजन होने जा रहा है — पटना के 10 होनहार छात्र-छात्राएं राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से रू-ब-रू होंगे। इस मुलाकात का मकसद सिर्फ पर्व का उत्सव मनाना नहीं है, बल्कि “राष्ट्रीय एकता” जैसे गंभीर विषय पर चर्चा भी करना है।

कौन-कौन से छात्र होंगे शामिल?

पटना के निम्न स्कूलों से चुने गए ये बच्चे:

1. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीपुर, पटना:

  • नंदनी कुमारी (10वीं)
  • राधिका मंडल (10वीं)
  • सुहानी कुमारी (10वीं)
  • मुस्कान कुमारी (10वीं)
  • सृजा कुमारी (12वीं)

2. महादेवा उच्च माध्यमिक विद्यालय, खुसरूपुर, पटना:

  • रोहित कुमार (9वीं)
  • रजनीश कुमार (9वीं)
  • प्रिया कुमारी (9वीं)

3. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय:

  • निशा कुमारी (9वीं)
  • सृष्टि कुमारी (9वीं)

 साथ में जाएंगी नोडल शिक्षिकाएं:

  • किरण कुमारी
  • निशु कुमारी

 दिल्ली यात्रा और वापसी:

बच्चे 8 अगस्त को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. 11 अगस्त को पटना वापस लौटेंगे.

 कार्यक्रम की खास बातें:

बच्चों को राष्ट्रपति से मिलने का दुर्लभ अवसर मिलेगा.राष्ट्रीय एकता, सहिष्णुता, सामाजिक सौहार्द जैसे विषयों पर होगी चर्चा.बच्चों के व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि.राष्ट्रपति के साथ संवाद से मिलेगी प्रेरणा और अनुभव

 क्यों है ये आयोजन खास?

यह न सिर्फ बच्चों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि बिहार और विशेषकर पटना के लिए भी एक सम्मान की बात है।इस आयोजन के ज़रिए यह संदेश भी जाएगा कि सरकारी स्कूलों के छात्र भी देश के सर्वोच्च पदों तक सीधा संवाद कर सकते हैं।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular