29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

सारण में अपराधियों ने दिनदहाड़े घटना को दिया अंजाम, जांच तेज – एसएसपी, एसपी ग्रामीण और डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

बिहार: सारण जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभुनाथ नगर स्थित कौशल विकास केन्द्र (पुराना बीएसएनएल ऑफिस) के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

दोनों घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस प्रशासन की तत्परता

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सारण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) सदर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसएसपी ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़े : सारण जिले में अपराधियों का तांडव: गोदरेज डीलर और उनके भाई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून व्यवस्था पर उठी ऊँगली

विधि व्यवस्था सामान्य, जनता से सहयोग की अपील

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों से बचें और यदि किसी के पास घटना से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular