16.7 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

हनुमान मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्त्तन शुरू, भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ माहौल…

झरिया: जोड़ापोखर बस्ती स्थित हनुमान मंदिर में मंगलवार को 24 घंटे के ‘अखण्ड हरि कीर्त्तन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ पर मंगलवार को एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

भक्ति गीतों से गुंजायमान हुई

कलश यात्रा में बस्ती और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं पारंपरिक भक्ति गीत गाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं ने जय श्री राम और जय हनुमान के उद्घोष किए।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुँची कीर्त्तन मंडलियाँ

इस अनुष्ठान के दौरान अखंड कीर्तन के लिए विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध कीर्त्तन मंडलियाँ जोड़ापोखर पहुँची हैं। वर्तमान में मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ चल रहा है, जिसे सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति और आपसी भाईचारे की कामना करना है।

बुधवार को होगी पूर्णाहुति

कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 24 घंटे का यह अखंड कीर्त्तन बुधवार को संपन्न होगा। कीर्त्तन की समाप्ति के बाद मंदिर में भव्य पूर्णाहुति और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर पहुँचकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।कार्यक्रम को सफल बनाने में हनुमान मंदिर समिति के अनिल महतो,प्रभाकर कुमार, अशोक सिंह, बलराम, महतो,लंबू ,गंगाधर महतो ,पंडित हरीश पांडेय, शिवनाथ सिंह आदि थे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular