29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

झारखंड समेत अन्य प्रांतों में मशहूर स्वं० किशुन पहलवान की 15 वीं पुण्यतिथि पर पहुचे नवनिर्वाचित धनबाद के महापौर संजीव सिंह…

झरिया: झरिया शहर के लक्ष्मिनिया मोड़ स्थित महाराणा प्रताप व्यायामशाला भवन में आज मंगलवार 31 मार्च को झारखंड समेत अन्य प्रांतों में मशहूर स्वर्गीय किशुन पहलवान की 15 वीं पुण्यतिथि पर धनबाद नवनिर्वाचित महापौर संजीव सिंह पहुँचे।जहाँ उन्होंने किशुन पहलवान के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पण किये।महापौर संजीव सिंह ने युवा पीढ़ी को स्वर्गीय किशुन पहलवान की विचारधारा पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरणा दी, वही इस मौके पर धनबाद सांसद के पुत्र प्रशांत महतो वार्ड 37 के पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह तथा साहू समाज के कई लोगों ने स्वर्गीय किशुन पहलवान के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी वही इस मौके पर asg हॉस्पिटल , के द्वारा नेत्र जांच लगाया गया जिसमें 250 लोगों की जांच की गई जिसमें 50 लोगों की मोतियाबिंद पाई गई जिनका इलाज asg हॉस्पिटल में किया जाएगा, वही श्रद्धांजलि सभा में किशुन पहलवान के घर के सदस्य तथा कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे।बताते चलें कि स्वर्गीय किशुन साव पहलवान झरिया के कोयरीबांध निवासी थे।उनके नाम झारखंड समेत अन्य प्रांतों में भी मशहूर थे। किशोरावस्था से युवावस्था तक उन्होंने कई नामचीन हस्तियों को कुश्ती में हराया था। सन् 1967 में किशुन पहलवान को मिस्टर धनबाद से नवाजा गया था। 2007 में जी टीवी के शाबाश इंडिया कार्यक्रम में किशुन पहलवान ने अपना करतब दिखाया था। 82 वर्ष की उम्र में 31 मार्च 2011 को उनकी मृत्यु हो गई। उनके पिता विदेशी साव बिहार के मुंगेर जिला के लालपुर बस्ती से झरिया आए थे। उन्होंने पहलवानी का गुर अपने गुरु जसुभाई पटेल फतेहपुर से सीखा था। किशुन पहलवान को छह पुत्र व छह पुत्री है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular