बाघमारा: झारखंड के आंदोलनकारी व जुझारू नेता शहीद निर्मल महतो की 38 वी शहादत दिवस शहीद शक्ति नाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि मनाया गया. प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार महतो ने कहा कि निर्मल महतो की शहादत को कभी भुलाया नही जा सकता ,उन्होंने कहा कि वे जुझारू क्रांतिकारी व झारखंड को दिशा देने का कार्य किये है जिसे आज के बच्चो को अपने जीवन मे उतारना चाहिये।प्राचार्य श्री महतो ने कहा कि आज के ही दिन 1987 को जमशेदपुर में आतताइयों ने उनकी निर्मम हत्या कर दी थी।





















