25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार: रामगढ़ के पतरातु में हवाई फायरिंग मामले का खुलासा

पतरातु रेलवे साइडिंग गेट पर रंगदारी और दहशत फैलाने के प्रयास में शामिल राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

रामगढ़, 10 मई 2025: रामगढ़ जिले के पतरातु रेलवे साइडिंग के गेट पर हुए हवाई फायरिंग मामले में रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संगठित अपराध में लिप्त कुख्यात राहुल दुबे गैंग के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। ये फायरिंग घटना रंगदारी वसूलने और क्षेत्र में दहशत फैलाने की नीयत से की गई थी।

पतरातु थाना में पहले ही इस घटना को लेकर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु गौरव गौस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया था।

गुप्त सूचना पर जंगल में छापेमारी, मुख्य अपराधी सनी सिंह गिरफ्तार

दिनांक 9 मई 2025 को दोपहर करीब 1:10 बजे पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह का शूटर सनी सिंह उर्फ सौरभ कुमार किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। वह नईसराय रोड स्थित CCL कांटा घर के पास साधु कुटिया जंगल में मौजूद था।

SIT टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर सनी सिंह को धर दबोचा। पूछताछ में उसने खुद को राहुल दुबे गैंग का सदस्य बताया और रामगढ़ थाना कांड संख्या 101/25 व पतरातु थाना कांड संख्या 97/25 में संलिप्तता स्वीकार की।

https://www.youtube.com/watch?v=Q3WHZsZOUWs

गिरफ्तार अन्य सहयोगी: हथियार, बाइक और मोबाइल बरामद

सनी सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने उसके अन्य साथियों – अनुज कुमार, सनोज कुमार और मिशन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार, बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

रामगढ़ पुलिस की तत्परता से रोकी गई बड़ी आपराधिक साजिश

रामगढ़ पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ क्षेत्र में संभावित आपराधिक वारदात को रोका गया, बल्कि एक खतरनाक संगठित अपराधी गिरोह के नेटवर्क को भी कमजोर किया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सीमावर्ती सुरक्षा की समीक्षा की

रामगढ़ पुलिस की सक्रियता और योजनाबद्ध कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि संगठित अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है। ‘राहुल दुबे गैंग’ के चार शूटरों की गिरफ्तारी आने वाले समय में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular