20.9 C
Jharkhand
Tuesday, November 3, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मद्देनजर सीमावर्ती सुरक्षा की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पूर्णिया में हुई उच्चस्तरीय बैठक, सेना और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बढ़ाने पर दिया गया जोर

पटना/पूर्णिया, 10 मई 2025: — जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्पन्न भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पूर्णिया समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ की पृष्ठभूमि में सीमावर्ती जिलों की सुरक्षा समीक्षा हेतु उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

सीमावर्ती जिलों में कड़ी निगरानी की रणनीति

मुख्यमंत्री को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल में सुरक्षा इंतज़ामों की प्रस्तुति दी। इसमें बताया गया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर गश्ती, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, और मानव/मादक पदार्थ तस्करी पर रोक जैसे प्रमुख कदम उठाए जा रहे हैं।

सेना, एयरफोर्स, BSF, SSB और रेलवे अधिकारियों ने साझा की तैयारी

भारतीय थल सेना, वायुसेना, BSF, SSB और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के पश्चात भारत-पाकिस्तान सीमा पर बने हालात को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियों की जानकारी दी और राज्य सरकार से समन्वय पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिहार की सीमा प्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान से नहीं लगती, लेकिन नेपाल और बांग्लादेश से सटी सीमा के कारण यहां विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।”

मुख्यमंत्री के निर्देश: चौकसी, समन्वय और संवेदनशीलता को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि:

  • सीमावर्ती सड़कों पर लगातार गश्ती और आने-जाने वालों की सघन जांच हो।
  • धार्मिक स्थलों, रेलवे लाइन, पुल, एयरपोर्ट, पेट्रोल-डीजल डिपो आदि संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा पुख्ता की जाए।
  • राज्य, सेना, SSB और केंद्र की सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित हो।
  • आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए अफवाहों पर नियंत्रण रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादी और असामाजिक तत्व लोगों को गुमराह कर सकते हैं, इस पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े : नेशनल लोक अदालत में ऐतिहासिक उपलब्धि: दुर्घटना में पति की मौत पर महिला को मिला 99 लाख मुआवजा, 2.4 लाख विवादों का निपटारा

जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी

बैठक में पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया और सुपौल के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, आर्मी, एयरफोर्स, BSF, SSB और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने सुरक्षा तैयारियों की जानकारी दी और सीमा क्षेत्रों में संयुक्त ऑपरेशन की रणनीति पर चर्चा की।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य मंत्री लेशी सिंह, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
खटाल की आड़ में अवैध कब्जे वाली जमीन बचाना चाहते हैं सांसद ढुल्लू महतो! सुशील मंडल का बड़ा आरोप
02:16
Video thumbnail
सांसद ढुल्लू महतो के बयान पर JLKM का पलटवार! पुतला दहन के बाद जिला प्रवक्ता महेश दुबे ने क्या कहा?
02:55
Video thumbnail
झरिया में फूड सेफ्टी ऑफिसर की बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित रंग से बना 360 kg बताशा और मिलावटी सेवई सील!
03:39
Video thumbnail
अभिनेता चंकी पांडेय पहुंचे गोविंदपुर, प्रतिभागी बच्चों को दिया सफलता का टिप्स
02:38
Video thumbnail
चंकी पांडेय पहुंचे धनबाद, दिया सोशल मीडिया पर छा जाने का टिप्स...
01:21
Video thumbnail
धनबाद में होमगार्ड बहाली में 30 रिक्त पदों पर बचे हुए अभ्यर्थियों को मौका देने की JLKM ने की मांग
01:48
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल वासियों संग DC से मिलें ढुलु महतो, कहा नही चलेगा बुलडोजर, कांग्रेस JLKM पर बोला हमला
05:40
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल को ले आलोचना से नाराज सांसद ढुलू महतो ने JLKM समर्थकों पर ऐसे कसा तंज..
00:24
Video thumbnail
खटाल तोड़ने पर उतारू धनबाद सीओ के नोटिस का जवाब देने अंचल कार्यालय पहुंचे वसंत यादव के साथ यदुवंशीयों
03:23
Video thumbnail
ठाकुर कुल्ही धैया तालाब में लोटस सूर्य मंदिर निर्माण का समाजसेवी कुम्भनाथ सिंह ने किया शिलान्यास
04:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular