28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

निरसा में चोरी की 5 मोटरसाइकिल-1 स्कूटी समेत 4 बाइक चोर हिरासत में अन्य की तलाश जारी…

निरसा :निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई है।उक्त जानकारी निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने निरसा थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरा न दी पुरे मामले के विषय में जानकारी देते हुए निरसा एसडीपीओ ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को दिन में करीब 2 बजे गुंडुवा गांव के

ग्रामीणों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने निरसा एवं जामताड़ा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर बेचने की बात स्वीकार की।

आरोपियों की निशानदेही पर निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पांच मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने चोरी की बाइक रखने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनवर अंसारी उर्फ टीया, हबीब अंसारी एवं वजीर अंसारी शामिल हैं। वहीं चोरी की मोटरसाइकिल अपने घर में रखने के आरोप में बिदु कुमार सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी बताए गए हैं। इस संबंध में निरसा थाना में बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही जामताड़ा थाना कांड संख्या 21 बट्टा 26, धारा 303(2) बीएनएस में भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बरामद वाहनों में बिना नंबर प्लेट की कई मोटरसाइकिल एवं एक सिल्वर रंग की टीबीएस स्कूटी जे एच टेन बी ई छप्पन उन्नीस शामिल होने की पुष्टि की है। अन्य बरामद वाहनों के इंजन एवं चेसिस नंबर का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है तथा बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान की प्रक्रिया की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular