28.1 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

गोविंदपुर में DMFT फंड से बन रही सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल…

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड के सहराज-गोरगा क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड से बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। शिकायत मिलने पर जीप सदस्य लक्ष्मी मुर्मू निर्माण स्थल पर पहुंचीं और कार्य का निरीक्षण किया।
बताया जाता है कि DMFT फंड से लगभग 3.3 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।

निरीक्षण के दौरान क्या हुआ?

लक्ष्मी मुर्मू ने निर्माण सामग्री का सैंपल एकत्र किया।
सैंपल को लैब जांच के लिए भेजने की बात कही।
पूर्व में भी ग्रामीणों के विरोध के बाद कार्य रोक दिया गया था।
दूसरे स्थान पर काम शुरू हुआ, लेकिन यहां भी गुणवत्ता को लेकर संदेह बना हुआ है।
संवेदक के एक कर्मी के कथित रूखे व्यवहार पर नाराजगी जताई गई।

वहीं संवेदक आर्यन सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि निर्माण कार्य स्वीकृत एस्टीमेट के अनुसार किया जा रहा है और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने किसी भी स्तर की जांच पर आपत्ति नहीं होने की बात कही।

अब सबकी निगाहें लैब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन हुआ है या नहीं।

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular