निरसा : निरसा के शाशंबेरिया मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 किनारे लगी रैलिंग का एक हिस्सा पूरी तरह टूटा और अधूरा पड़ा हुआ है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है।
स्थानीय लोगों और दुकानदारों का कहना है कि इस टूटी रैलिंग की वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो NHAI के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने सुध ली। लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी कुंभकरणी नींद में सोए हुए हैं।
स्थानीय दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि यदि इस टूटे-फूटे रैलिंग हिस्से को जल्द नहीं हटाया या दुरुस्त किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ी और अप्रिय घटना हो सकती है। खासकर रात के समय यह अधूरी रैलिंग हादसों को खुला न्योता दे रही है।
लोगों ने प्रशासन और NHAI से तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है, ताकि किसी की जान खतरे में न पड़े।






















