25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

चुनाव खत्म… झगड़ा खत्म… और अब बिहार की सियासत में दही-चूड़ा से डिप्लोमेसी!

पटना: जी हां… मकर संक्रांति से पहले
पटना की राजनीति में दही-चूड़ा ने ऐसा तड़का लगाया है कि सियासी गलियारों में खुशबू दूर-दूर तक फैल गई है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मंगलवार को सीधे पहुंच गए राबड़ी आवास, हाथ में न्योता, चेहरे पर मुस्कान और दिल में बड़ा सियासी दांव! तेज प्रताप यादव ने सबसे पहले पिता लालू प्रसाद यादव को दही-चूड़ा भोज का न्योता थमाया। फिर मां राबड़ी देवी से मिले, आशीर्वाद लिया… और उसके बाद जो हुआ, वही बना दिन की सबसे बड़ी राजनीतिक तस्वीर। पार्टी और परिवार से दूरी के बाद पहली बार तेज प्रताप की मुलाकात हुई छोटे भाई तेजस्वी यादव से।वो तेजस्वी… जिनसे कभी एयरपोर्ट पर नज़रें चुरा ली गई थीं, दिल्ली की अदालत में जिनसे नजरें फेर ली गई थीं… आज उन्हीं तेजस्वी को तेज प्रताप ने दही-चूड़ा भोज का सीधा और साफ न्योता दे डाला!यानि सवाल ये नहीं कि दही-चूड़ा में क्या-क्या होगा… सवाल ये है कि क्या रिश्तों में भी अब मिठास घुलेगी?दरअसल, बुधवार को तेज प्रताप यादव अपने स्टैंड रोड स्थित सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज रख रहे हैं। खास बात ये है कि तेज प्रताप ने सिर्फ अपनों को ही नहीं, बल्कि एनडीए के मंत्री, विधायक और यहां तक कि उपमुख्यमंत्री तक को न्योता दे डाला है।

इसी के बाद सवाल उठने लगे थे—

क्या तेज प्रताप अपनों को छोड़ गैरों के साथ दही-चूड़ा खाएंगे? लेकिन इससे पहले कि सियासी चर्चाएं तेज होतीं, तेज प्रताप ने पूरा परिवार ही दावत में शामिल कर लिया।तो साफ है… मकर संक्रांति से पहले तेज प्रताप ने सियासत में दही-चूड़ा वाला बड़ा दांव खेल दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि— दही-चूड़ा सिर्फ थाली में सजेगा या परिवार और राजनीति—दोनों में नई शुरुआत की प्लेट भी लगेगी!

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular