25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, प्रो. आदित्य साहू का नाम तय…

रांची : मंगलवार को झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चली। इस दौरान केवल प्रो. आदित्य साहू ने ही नामांकन दाखिल किया। एकमात्र उम्मीदवार होने के कारण उनका निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है, ऐसे में चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से लिया गया है और इसकी जानकारी झारखंड बीजेपी के शीर्ष नेताओं को दे दी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रो. आदित्य साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे ओबीसी और वैश्य वोट बैंक को साधने की रणनीति अहम भूमिका निभा रही है।

प्रदेश अध्यक्ष पद के साथ-साथ मंगलवार को झारखंड से राष्ट्रीय परिषद के 21 सदस्यों के लिए भी नामांकन दाखिल किए गए। पार्टी नियमों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष स्वतः राष्ट्रीय परिषद के सदस्य होते हैं।

प्रो. आदित्य साहू का राजनीतिक और सामाजिक सफर भी काफी अहम रहा है। वे वैश्य समुदाय से आते हैं और पार्टी संगठन में उपाध्यक्ष, महामंत्री और कार्यकारी अध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वर्तमान में वे झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

61 वर्षीय प्रो. आदित्य साहू लंबे समय तक शिक्षा जगत से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2019 तक राम टहल चौधरी कॉलेज में व्याख्याता के रूप में कार्य करने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में पूरी तरह कदम रखा। जुलाई 2022 में वे राज्यसभा सांसद चुने गए।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular