27.1 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

सरस्वती पूजा को लेकर बरवाअड्डा थाना में शांति समिति की बैठक…

धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में आगामी सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज बरवाअड्डा थाना परिसर में शांति समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरस्वती पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराना था।
बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रेम महतो, विभिन्न पंचायतों के मुखिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की नई परंपरा की शुरुआत न करें।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।
भड़काऊ गानों, हुड़दंग और असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर होगी।
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया।
जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular