32.9 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

बरवाअड्डा में अवैध कोयला कारोबार पर पुलिस का छापा, 60 टन कोयला जब्त…

धनबाद: धनबाद में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी गांव में चल रहे अवैध कोयला डिपो पर पुलिस ने रविवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 60 टन अवैध कोयला जब्त किया है।

यह छापेमारी बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार, यह अवैध कोयला डिपो दिलीप चौधरी की भूमि पर संचालित किया जा रहा था, जो काफी समय से सक्रिय था। पुलिस ने डिपो पर कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में कोयला जब्त किया।
सूत्रों के अनुसार, भूमि मालिक का नाम पहले भी अवैध कोयला कारोबार से जुड़ता रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान बरामद करीब 60 टन कोयला को विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया है। डिपो संचालक एवं भूमि मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अवैध कोयला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!