24.8 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

जेएसएससी सीजीएल-2023 से चयनित नव नियुक्त अंचल निरीक्षक व कानूनगो ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात…

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 (सीजीएल) के माध्यम से चयनित नव नियुक्त अंचल निरीक्षक (सर्किल इंस्पेक्टर–कम–कानूनगो) एवं कानूनगो ने आज रांची समाहरणालय स्थित ब्लॉक–ए सभागार में उपायुक्त–सह–जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है और योग्य व प्रतिभाशाली अधिकारियों की नियुक्ति से प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा रहा है।

उपायुक्त ने नव नियुक्त अधिकारियों को क्षेत्रीय कार्यों की गहन समझ विकसित करने, सीखने की भावना बनाए रखने, आम जनता के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने तथा पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर जनता का विश्वास बनाए रखना प्रत्येक अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने और ग्रामीण विकास को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त अधिकारी अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से जिले के राजस्व प्रशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नव नियुक्त अधिकारियों ने उपायुक्त के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया और अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular