25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

धनबाद में सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगी अतिरिक्त स्पीड गन…

धनबाद: धनबाद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को और सख्त व तकनीकी रूप से मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

ओवरस्पीड पर सख्ती, अतिरिक्त स्पीड गन व कैमरे

उपायुक्त ने ओवरस्पीड के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस को अतिरिक्त स्पीड गन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिले में संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने, इंटरसेप्टर वाहन से जांच, और बड़े पैमाने पर स्पीड डिटेक्टिंग कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।

369 स्थानों पर लगेंगे ANPR कैमरे

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने बताया कि जिले के 369 स्थानों पर बुलेट, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) और PTZ कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के साथ स्पीकर, टू-वे कम्युनिकेशन और SOS सिस्टम भी रहेगा। जरूरत के अनुसार ट्रैफिक लाइट भी लगाई जाएंगी।

लाइट नहीं होने पर एनएच भी बनेगा पार्टी

ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि कई दुर्घटनाएं सड़क पर रोशनी के अभाव में हो रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि लाइट नहीं जलने के कारण दुर्घटना होती है, तो प्राथमिकी में राष्ट्रीय राजमार्ग को भी पार्टी बनाया जाएगा। यह निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया जाएगा।

नो हेलमेट–नो पेट्रोल पर सख्ती

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच करें। जहां नो हेलमेट–नो पेट्रोल नियम का पालन नहीं हो रहा है, वहां लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

राह-वीर योजना से मिलेगी मदद करने वालों को प्रोत्साहन

नगर आयुक्त ने राह-वीर योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों को भारत सरकार की ओर से ₹25,000 नकद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाएगा, ताकि लोग “गोल्डन आवर” में बिना डर के मदद के लिए आगे आएं।

सड़क पर अतिक्रमण और अवैध कट पर कार्रवाई

बैठक में स्कूल बसों की सुरक्षा, अवैध कट बंद करने, फ्लाईओवर निर्माण स्थलों पर अतिक्रमण हटाने, सड़क पर रखे बिल्डिंग मटेरियल जब्त करने, डिवाइडर से छेड़छाड़ करने वालों और प्रेशर हॉर्न व मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

सड़क दुर्घटनाओं के चौंकाने वाले आंकड़े

जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि
वर्ष 2025 में जिले में 391 सड़क दुर्घटनाएं हुईं
इनमें 237 लोगों की मौत और 129 लोग गंभीर रूप से घायल हुए
ओवरस्पीड से 162, अंधेरे से 97 और रॉन्ग साइड से 29 दुर्घटनाएं हुईं
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही 104 दुर्घटनाओं में 84 मौतें दर्ज की गईं।

सड़क सुरक्षा की शपथ

बैठक के समापन पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत उपायुक्त ने सभी को सुरक्षित वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने की शपथ दिलाई।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular