25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

जेईई मेन 2026 जनवरी सत्र की परीक्षा कल से, तय समय से पहले पहुंचना अनिवार्य…

JEE MAIN 2026: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के जनवरी सत्र की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने का निर्देश दिया है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
एनटीए के अनुसार, सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7 से 8:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, दोपहर 3 से 6 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दोपहर 1 से 2:30 बजे तक एंट्री मिलेगी। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले छात्रों को किसी भी स्थिति में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले छात्रों की फ्रिस्किंग और बायोमेट्रिक जांच की जाएगी।
परीक्षा तिथियां और शिफ्ट

जनवरी सत्र में जेईई मेन पेपर-1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पेपर-1 के लिए दो शिफ्ट रखी गई हैं—

पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

29 जनवरी को पेपर-2 (बीआर्क व बी-प्लानिंग) की परीक्षा होगी। इस तरह जेईई मेन 2026 की परीक्षा 29 जनवरी तक चलेगी।
इस वर्ष परीक्षा के लिए 14.10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें बिहार से 62 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हैं।

प्रवेश प्रक्रिया और जरूरी निर्देश

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए बारकोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ सेल्फ डिक्लेरेशन (अंडरटेकिंग) लाना अनिवार्य है, जिस पर बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और स्वयं की फोटो लगी होनी चाहिए।
छात्रों को ओरिजिनल आईडी प्रूफ, स्वयं भरा हुआ घोषणा पत्र, पारदर्शी पेन, एक फोटो और पारदर्शी पानी की बोतल लाने की अनुमति होगी। आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी या मोबाइल में मौजूद फोटो मान्य नहीं होगी। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

ये दस्तावेज़ साथ लेकर जाएं

एनटीए वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड (A4 साइज प्रिंट) और भरा हुआ सेल्फ डिक्लेरेशन
एक पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई थी)
कोई एक वैध और ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र — आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, स्कूल आईडी, ई-आधार, कक्षा 12 का बोर्ड एडमिट कार्ड या बैंक पासबुक (फोटो सहित)
एक साधारण पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन

ड्रेस कोड गाइडलाइंस

जेईई मेन 2026 के लिए कोई अनिवार्य ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन सुरक्षा जांच में परेशानी से बचने के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी है।

पुरुष अभ्यर्थी:

मेटल बकल या भारी बटन वाले कपड़ों से बचें
टोपी, मफलर या सिर ढकने वाला कोई भी कपड़ा न पहनें
चेन, ब्रेसलेट, अंगूठी जैसी ज्वेलरी न पहनें
मोटे तलवों वाले जूते न पहनें, साधारण चप्पल या सैंडल बेहतर

महिला अभ्यर्थी:

स्टोल, दुपट्टा, स्कार्फ जैसी चीजें न पहनें
किसी भी तरह की ज्वेलरी या मेटल की वस्तु न पहनें
मौसम के अनुसार हल्के और आरामदायक कपड़े पहनें
जींस पहनने को लेकर भ्रम
अभ्यर्थी जींस पहनकर परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन मेटैलिक जिपर, बड़े बटन या सजावटी मेटल बैज वाली जींस पहनने से बचें।

कई छात्रों की परीक्षा तिथि बदली

जेईई मेन जनवरी सत्र को लेकर कई छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिन छात्रों की परीक्षा 21 से 24 जनवरी के बीच सिटी इंटीमेशन स्लिप में दिखाई गई थी, उनके एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। हालांकि, कई ऐसे छात्र सामने आए हैं जिनकी परीक्षा तिथि पहले 21–24 जनवरी थी, लेकिन अब उनकी परीक्षा 28 या 29 जनवरी को निर्धारित की गई है। ऐसे छात्रों के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। बिना पूर्व सूचना के तिथि बदले जाने से छात्र भ्रमित हैं।

बिहार के 11 शहरों में परीक्षा केंद्र

बिहार के 11 शहरों में इस बार 32 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पटना, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, आरा, समस्तीपुर, बिहारशरीफ और रोहतास शामिल हैं।

जेईई मेन से आईआईटी तक का रास्ता

जेईई मेन के दोनों सत्रों के बेस्ट एनटीए स्कोर के आधार पर रैंक जारी की जाएगी। परिणाम में शीर्ष 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए पात्र होंगे। जेईई एडवांस के जरिए ही आईआईटी में प्रवेश मिलता है। इसके लिए उम्मीदवार को 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या संबंधित बोर्ड परीक्षा के टॉप 20 परसेंटाइल में होना अनिवार्य है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular