25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राज्य सरकार के बड़े फैसले: महिला रोजगार, छात्रवृत्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अहम स्वीकृतियां…

बिहार: राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिससे महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
ग्रामीण विकास विभाग की ओर से महिला रोजगार को बढ़ावा देने के लिए 2 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह राशि दो किस्तों में लाभार्थियों को दी जाएगी।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी की गई है। पहली से चौथी कक्षा तक वार्षिक छात्रवृत्ति 1200 रुपये, पांचवीं से छठी तक 2400 रुपये और सातवीं से दसवीं कक्षा तक 3600 रुपये निर्धारित की गई है।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खान महाविद्यालय के लिए पहले स्वीकृत 14 करोड़ 52 लाख 15 हजार रुपये की राशि को निरस्त करते हुए 87 करोड़ 81 लाख 43 हजार 400 रुपये की नई स्वीकृति दी गई है। साथ ही उच्च शिक्षा विभाग में 161 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई है।

गृह विभाग की ओर से पटना जिले के नौबतपुर में गोरखा वाहिनी की स्थापना के लिए 30 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु 40 करोड़ 54 लाख 41 हजार 38 रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
गिरी (गृह रक्षा) विभाग ने 1700 पदों पर सैफ जवानों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। पहले इस भर्ती में केवल सेना के सेवानिवृत्त जवानों को अवसर मिलता था, लेकिन अब अर्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवान भी इसमें शामिल हो सकेंगे।

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग मेधावृत्ति योजना में पारिवारिक आय सीमा को बढ़ाकर डेढ़ लाख से तीन लाख रुपये कर दिया गया है। साथ ही प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है—पहली से चौथी कक्षा तक 1200 रुपये, पांचवीं से छठी तक 2400 रुपये और सातवीं से दसवीं तक 3600 रुपये वार्षिक।

स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए 5 अरब रुपये की राशि आकस्मिक निधि से स्वीकृत की गई है। इसके अलावा बिहार निवास के पुनर्विकास के लिए भी आकस्मिक निधि से 6 करोड़ 1 लाख 48 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सेवक आचरण नियमावली 1976 में संशोधन करते हुए एक नया खंड जोड़ा गया है।
इन सभी फैसलों को राज्य सरकार की विकास और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular