25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

चास नगर निगम: मेयर चुनाव हुआ दिलचस्प, कई दावेदार मैदान में…

चास : चास नगर निगम के महापौर पद का चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। अलग–अलग राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े कई दावेदार मैदान में उतर चुके हैं और नामांकन प्रक्रिया ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता उमेश ठाकुर सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र प्रसाद हिमांशु भी सोमवार को नामांकन करेंगे।
चास नगर निगम के प्रथम मेयर भोलू पासवान ने भी नामांकन पत्र खरीदा है और उन्होंने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दर्ज कराने की घोषणा की है।

इसके अलावा डॉ. विकास कुमार पांडेय भी सोमवार को अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वे पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय के पुत्र हैं।
महिला प्रत्याशियों में समाजसेवी निधि कुमारी नामांकन करेंगी। वहीं जयराम महतो की पार्टी JLKM समर्थित उम्मीदवार निमाई महतो ने भी नामांकन प्रपत्र खरीदा है।

अब तक मेयर पद के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इनमें मंजूर अंसारी, राजकुमार प्रदीप बर्मन, विनोद कुमार, अमर चौरसिया, प्रिया चौरसिया, सुनील कुमार महतो, अनिल कुमार वर्मा और अंब सिंह सहित अन्य नाम शामिल हैं।

उधर वार्ड पार्षद पद के लिए भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 116 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं।
इन आंकड़ों से साफ है कि चास नगर निगम चुनाव इस बार बेहद रोचक और कांटे का मुकाबला साबित होने वाला है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular