24.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

SSC GD चयनित अभ्यर्थियों का जमुआ में भव्य सम्मान समारोह…

जमुआ: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित GD परीक्षा में चयनित होकर CRPF, BSF, SSB, ITBP, CISF एवं Assam Rifles में नियुक्त हुए गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के होनहार युवाओं के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में न सिर्फ चयनित अभ्यर्थियों, बल्कि उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को भी सम्मानित किया गया।

बताया गया कि इस वर्ष SSC GD के तहत देशभर में हजारों पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें जमुआ प्रखंड के युवाओं ने कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खोरीमहुआ SDPO राजेंद्र प्रसाद, जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल जी, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, केंदुआ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रंजीत मंडल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों की गूंज

समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा।
मुख्य अतिथि SDPO राजेंद्र प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा,
“यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का सबसे बड़ा अवसर है। आप सभी का चयन समाज और आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।”

कार्यक्रम में रंजीत मंडल की अहम भूमिका

इस सम्मान समारोह को सफल बनाने में केंदुआ पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रंजीत मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जोश और आत्मविश्वास भरते हुए उन्हें अनुशासन और देशभक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल और देश सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

spot_img
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular