34.9 C
Jharkhand
Thursday, June 25, 2026

झारखंड में झरिया विधायक के आवास पर बम से हमला, इलाके में दहशत…

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया विधायक रागिनी सिंह के आवास सिंह मेंशन में रविवार की देर रात अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात अपराधियों ने बंगले के अंदर और बाहर दो सुतली बम फेंके, जिससे तेज धमाके हुए और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा कड़ी कर दी।

दो जगहों पर हुए धमाके

पुलिस के अनुसार पहला बम रात लगभग 11:20 बजे बंगले के अंदर फेंका गया, जबकि दूसरा बम बाहर सड़क की ओर फेंका गया। दोनों धमाके लगभग एक ही समय पर हुए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के घरों के लोग नींद से जाग गए और कुछ देर अफरा-तफरी मची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

काले रंग की कार से भागते दिखे लोग

घटना के समय बंगले में झरिया विधायक के समर्थक मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, हमले से कुछ समय पहले संजीव सिंह बंगले पहुंचे थे। धमाके की आवाज सुनकर कुछ समर्थक बाहर निकले और उन्होंने काले रंग की थार कार से कुछ लोगों को रिकॉर्डिंग करते हुए भागते देखा।

पुलिस क्या कहती है

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुछ लोगों ने बंगले के अंदर और बाहर सुतली बम फेंके। घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। बंगले और आसपास के सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
राहुल मोदी जी के समय में कश्मीर तक पद यात्रा कर पाएं जो नेहरू इंदिरा के समय संभव नही था:ढुलु महतो
00:43
Video thumbnail
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एसएसएलएनटी महाविद्यालय की छात्राओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
04:55
Video thumbnail
लखनऊ अ'ग्निकांड के बाद जागी धनबाद जिला प्रशासन,कई कोचिंग संस्थानों की जांच के बाद चार को किया सील..!
03:46
Video thumbnail
झरिया के सत्यनारायण मंदिर में चोरी, खिड़की तोड़ पीतल के बर्तन और 3 सीलिंग फैन ले उड़े चोर..!
01:45
Video thumbnail
धनबाद:इस प्रखंड में 300 वर्ष पुराने श्री जगरनाथ मंदिर में 60 वर्षों के बाद निकलेगी भव्य रथ यात्रा!
01:59
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को लेकर धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है।
00:50
Video thumbnail
छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर SDM का शिकंजा, धनबाद के कई कोचिंग संस्थान बंद
00:50
Video thumbnail
इस रश्म को आपके यहाँ क्या कहते हैं..कमेंट कर के बताएं..!
00:35
Video thumbnail
धनबाद:छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़,कई कोचिंग पर SDM की कार्रवाई,आकाश,महिंद्रा विद्यापीठ,अड्डा सील..!
04:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!