25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

सिंदरी वार्ड 34 में इंदु देवी का तूफानी जनसंपर्क, मल्लिक बस्ती में मिला जबरदस्त समर्थन…

वन भोज कार्यक्रम में भी लोगों से मिलीं, बहू अश्वनी सिंह को भी मिला भरपूर स्नेह

सिंदरी: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर सिंदरी क्षेत्र में सियासी माहौल गर्म हो गया है। वार्ड संख्या 34 के सिंदरी मल्लिक बस्ती में मेयर पद की प्रत्याशी इंदु देवी ने गुरुवार को जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर आम लोगों से मुलाकात की और अपने चुनाव चिन्ह पर समर्थन की अपील की।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने इंदु देवी का स्वागत किया और उन्हें जबरदस्त जनसमर्थन मिलने के संकेत मिले।

इसके अलावा सिंदरी में आयोजित वन भोज कार्यक्रम में भी इंदु देवी ने शिरकत की, जहां उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने खुलकर समर्थन जताते हुए नगर निगम चुनाव में जीत का भरोसा दिलाया।
जनसंपर्क के दौरान इंदु देवी की पुत्रवधू अश्वनी सिंह को भी जनता का भरपूर स्नेह मिला। लोग उनसे मिलने और बात करने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आशीष सिंह ने कहा कि धनबाद नगर निगम के पहले कार्यकाल में सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर कार्य किए गए। उसी अनुभव और विकास के एजेंडे के साथ एक बार फिर जनता का प्यार और समर्थन मिलेगा और जीत सुनिश्चित होगी।
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद क्षेत्र में सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। सिंदरी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ रही है और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular