40.5 C
Jharkhand
Saturday, June 6, 2026

गयाजी में STF पर हमले पर भाकपा-माले विधायक का बयान…

गयाजी:गया में एसटीएफ पर हुए हमले को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (भाकपा-माले) के विधायक संदीप सौरभ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है और सरकारी तंत्र बौना साबित हो रहा है। उनका आरोप है कि सरकार “अपराध को ढकने” में लगी हुई है, ऐसे में अपराध कैसे समाप्त होगा? उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब तक सख्त और पारदर्शी कार्रवाई नहीं होगी, अपराध पर लगाम लगाना मुश्किल है।

गोपालगंज में बच्चियों के गायब होने पर चिंता

गोपालगंज में बच्चियों के गायब होने की घटनाओं को लेकर भी विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों से इस तरह की खबरें आ रही हैं, जो बेहद गंभीर है।
उन्होंने आरोप लगाया कि संबंध सामने आने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संदर्भ में उन्होंने हरदीप सिंह पुरी का नाम लेते हुए कहा कि संबंध उजागर होने के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है, तो इससे गलत संदेश जाता है।

शराबबंदी पर समीक्षा की मांग

बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर बोलते हुए संदीप सौरभ ने कहा कि सरकार को 10 साल की अवधि में यह समीक्षा करनी चाहिए कि क्या हासिल हुआ और क्या कमियां रहीं।
उन्होंने कहा कि यदि कानून के बावजूद अवैध गतिविधियां जारी हैं, तो सरकार को ईमानदारी से आत्ममंथन करना चाहिए और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।

spot_img
Video thumbnail
लोक नायक जयप्रकाश नारायण को कोयलांचल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि...
03:23
Video thumbnail
घटिया नाली निर्माण को लेकर झरिया के इस क्षेत्र में लोगों का आक्रोश...
03:32
Video thumbnail
बैलगाड़िया में विस्थापितों को मिली बड़ी सौगात,डाकघर का हुआ शुभारंभ.सांसद ढुलू महतो ने गिनाई उपलब्धियां
03:15
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!