29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

राजगंज में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध…

राजगंज: शनिवार को राजगंज थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी से होली के दौरान शराबियों के हुड़दंग और अनियंत्रित लहरिया कट बाइक सवारों पर सख्ती से कार्रवाई करने की मांग की। सभी ने होली का त्योहार आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी अलीशा कुमारी ने प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जबरन रंग लगाने, शराब पीकर उत्पात मचाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उन्होंने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, इसे सभी लोग मिल-जुलकर हंसी-खुशी मनाएं।
बैठक का संचालन प्रमोद चौरसिया ने किया। इसके बाद होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
बैठक में मुख्य रूप से संदीप अग्रवाल, दिलीप गोप, महेशपुर मुखिया मनोज कुमार महतो, सुनील साव, कौशल्या देवी, सुरेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद थे।

 

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular