32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

आपसी भाईचारा एवं पेड़ कटाई पर रोक का संदेश लेकर दुर्गापुर से केदारनाथ पैदल यात्रा पर निकले सिंटू उपाध्याय…

निरसा: पेड़ कटाई पर रोक और आपसी भाईचारा का संदेश लेकर पश्चिम बंगाल के Durgapur से Kedarnath Temple तक की पैदल यात्रा पर निकले सिंटू उपाध्याय रविवार को धनबाद जिला के निरसा पहुंचे। यात्रा के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपने अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी।

सिंटू उपाध्याय ने बताया कि यह उनकी दूसरी केदारनाथ पैदल यात्रा है। इससे पहले भी वे एक बार पैदल यात्रा कर चुके हैं। इस बार वे विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सौहार्द का संदेश लेकर निकले हैं।

उन्होंने कहा कि समाज में आपसी मेल-मिलाप और भाईचारा बनाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई रोकना समय की मांग है। पेड़ों की कटाई से पर्यावरण प्रदूषित होता है, जबकि पेड़ हमारे वातावरण को शुद्ध रखते हैं और धरती को हरा-भरा बनाते हैं।

निरसा से गुजरते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं और अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular