झारखंड :Hussainabad के जपला स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक झोपड़ी होटल से पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद करते हुए होटल मालिक को गिरफ्तार किया है।
Highlights:
इस मामले की जानकारी S. Mohammad Yaqub ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि 05 मार्च 2026 की शाम करीब 6:45 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जपला स्टेशन रोड पर दुर्गा मंदिर के पास स्थित एक झोपड़ी होटल का मालिक अपने पास अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है।
छापेमारी कर बरामद किया हथियार
वरीय अधिकारियों के निर्देश पर Hussainabad Police Station प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल गठित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर होटल में मौजूद व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की।
पूछताछ में उसने अपना नाम रामाकांत सिंह (42 वर्ष), पिता स्व. देववंश सिंह, निवासी मुंगिया, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद (बिहार) बताया।
तलाशी के दौरान होटल के लकड़ी के टेबल काउंटर के अंदर से
- एक देशी कट्टा
- एक जिंदा गोली (केएफ 8 एमएम)
बरामद की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस मामले में Hussainabad Police Station में कांड संख्या 46/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए)/26 के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।






















