26 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

रांची जिले में ध्वनि प्रदूषण को लेकर जिला प्रशासन ने बैंक्वेट हॉल का किया निरीक्षण…

रांची: रांची जिले में ध्वनि प्रदूषण की मिल रही शिकायतों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर सिमलिया क्षेत्र के कई बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत के नेतृत्व में स्थानीय थाना प्रभारी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने सिमलिया स्थित विभिन्न बैंक्वेट हॉल की जांच की।

निरीक्षण के दौरान दुल्हन बैंक्वेट हॉल और फोकस बैंक्वेट हॉल में कोई कार्यक्रम संचालित नहीं पाया गया। वहीं विवाह बैंक्वेट हॉल में एक कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन वहां किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नहीं मिला।

जांच के दौरान बैंक्वेट हॉल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज ध्वनि में संगीत का उपयोग नहीं करेंगे और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से पालन करेंगे।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे कार्यक्रमों के दौरान ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन करें, ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular