39.1 C
Jharkhand
Monday, June 15, 2026

धनबाद के गोताखोर युवाओं के सम्मान और सुरक्षा की मांग विधानसभा में उठी..

धनबाद के साहसी गोताखोर युवाओं के सम्मान और सुरक्षा की मांग को विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में जोरदार ढंग से उठाया

धनबाद: झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने आज झारखंड विधानसभा में धनबाद एवं आसपास के क्षेत्रों से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे को मजबूती के साथ सदन में उठाया।

विधायक सिन्हा ने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि पिछले लगभग 15–20 वर्षों से धनबाद जिले के भटिंडा फॉल, दामोदर और बराकर नदी, विभिन्न डैम-तालाबों तथा बीसीसीएल एवं ईसीएल की खुली खदानों में जब भी किसी दुर्घटना या डूबने की घटना होती है, तब स्थानीय ग्रामीण युवक बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण और पर्याप्त संसाधनों के अपनी जान जोखिम में डालकर गोताखोर के रूप में बचाव कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि इन युवाओं ने समय-समय पर कई लोगों की जान बचाने का साहसिक कार्य किया है, लेकिन यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने वर्षों की सेवा और समर्पण के बावजूद इन गोताखोर युवाओं को अब तक न तो आधुनिक गोताखोरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, न ही आवश्यक सुरक्षा किट दी गई है और न ही उनका किसी सरकारी व्यवस्था में स्थायी समायोजन हो पाया है।
श्री सिन्हा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जो युवा दूसरों की जान बचाने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं, उन्हें सम्मान और सुरक्षा मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इन युवाओं की सेवा और साहस को ध्यान में रखते हुए उनके लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

विधायक सिन्हा ने सरकार के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखीं—

🔹 स्थानीय गोताखोर युवाओं का आधिकारिक पंजीकरण किया जाए, ताकि आपदा या दुर्घटना की स्थिति में उनकी सेवाओं का व्यवस्थित रूप से उपयोग किया जा सके।
🔹 उन्हें आधुनिक गोताखोरी उपकरण, जीवनरक्षक जैकेट, सुरक्षा किट और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे सुरक्षित ढंग से बचाव कार्य कर सकें।
🔹 आपदा प्रबंधन विभाग या संबंधित विभागों में उनका स्थायी समायोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक पहचान और रोजगार मिल सके।

विधायक सिन्हा ने कहा कि धनबाद के इन साहसी युवाओं का योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार को उनके साहस और सेवा भावना का सम्मान करते हुए उन्हें आवश्यक संसाधन, सुरक्षा और स्थायित्व प्रदान करना चाहिए।
अंत में विधायक सिन्हा ने कहा कि धनबाद के युवाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए उनकी आवाज सदन के भीतर और बाहर हमेशा बुलंद रहेगी।

spot_img
Video thumbnail
ATM में गोंद चिपका कर कार्ड फंसाया फिर बैंक अधिकारी बन कर ली 55 हजार गायब,अजब फ्रॉड की गजब कहानी...
01:37
Video thumbnail
अपणो घर मे अक्षत अग्रवाल का 5 सिंगल BHK फ्लैट,वहीं घटी युवती संग दु'ष्क'र्म के प्रयास की घटना
00:52
Video thumbnail
धनबाद के इस बड़े हाउसिंग सोसायटी में आदिवासी यु'वती के साथ पा'प...!
00:34
Video thumbnail
अपणो घर सोसायटी के एक घर से बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए क्यों भागी अ'र्धनग्'न अवस्था मे यु'वती,पिटाई कि..
03:17
Video thumbnail
रामगढ़ में अवैध खनन के दौरान हुई 4 लोगों के मौत के बाद पीड़ित परिवार से मिले बाबूलाल मरांडी...
03:29
Video thumbnail
पत्नी की ह'त्या के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार,पति की दूसरी महिला से था अवैध सम्बंध ...
02:26
Video thumbnail
बेतला नेशनल पार्क में परिवार के बच्चों संग मस्ती करते नजर आएं विधायक मथुरा महतो,खूब हो रहे हैं वायरल
00:25
Video thumbnail
साइबर अपराधियों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,अन्य आरोपियों की
02:57
Video thumbnail
11scopes की दो महिला पत्रकारों ने भी धनबाद सदर अस्पताल में आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प में किया रक्तदान
03:07
Video thumbnail
विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर भी लोगों में ब्लड डोनेशन के प्रति उदासीनता परेशान कर सकती है,धनबाद
07:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!