34 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

डर, अफवाह और दर्दनाक अंत..पेट्रोल स्टॉक करने गए युवककी उसी तेल से जलकर मौत…

झारखंड: झारखंड के गढ़वा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पेट्रोल खत्म होने की अफवाह सुनकर एक युवक गैलन में पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहा था, लेकिन बीच रास्ते में एक सड़क हादसा हो गया. हादसे की वजह से गैलन फट गया और उसमें भरा पेट्रोल युवक पर गिर गया. आग लगने की वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

यह पूरी घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव के पास की है. जहां ओबरा गांव के रहने वाले शंभू प्रसाद गुप्ता ने अफवाह सुनी की पेट्रोल खत्म हो गया है. अब पेट्रोल नहीं मिलेगा. यह सुनकर वो डर के मारे पेट्रोल स्टॉक करने के लिए लोटो गांव के पास NH 343 पर मौजूद पेट्रोल पंप पर पहुंच गए. जहां उन्होंने गैलन में पेट्रोल भरवाकर अपने मोपेड से घर आ रहे थे.

पेट्रोल ही बन गया मौत का कारण

रास्ते में उन्हें तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर की वजह से मोपेड में रखा पेट्रोल फट गया और उनके ऊपर गिर गया. कुछ ही देर में एक्सीडेंट की वजह से पेट्रोल में आग लग गई. जिसकी चपेट में शंभू प्रसाद गुप्ता आ गए.

आग लगते ही शंभू का पूरा शरीर जलने लगा. वो जान बचाने के लिए सड़क पर दौड़ने लगे और मदद के लिए चिल्लाने लगे. आसपास मौजूद लोगों ने जब उन्हें जलते हुए देखा तो भागकर उनकी मदद के लिए आगे आए, लेकिन जबतक आग बुझाई जाती, तबतक वो बुरी तरह झुलस चुके थे.

spot_img
Video thumbnail
7 जून कोDCA कर रहा है मार्गदर्शन का आयोजन,देश भर के नामी शिक्षाविद होंगे शामिल...
04:32
Video thumbnail
अंजना ओम कश्यप/yutube शिक्षक विवाद और खान सर- रौशन सर मामले में धनबाद के कोचिंग संचालकों ने कह दी
07:20
Video thumbnail
विश्व पर्यावरण दिवस Spl:ग्लोबल वार्मिंग और प्रदुषण से मुक्ति के लिए हर नागरिक प्रत्येक वर्ष कम से कम
04:08
Video thumbnail
आज़ादी के 79 साल बीतने के बावजूद "पक्की सड़क के इंतजार में गिरिडीह का चकमंजो गांव, जर्जर रास्ते पर
01:45
Video thumbnail
म्यूटेशन में धांधली से नाराज़ युवक चढ़ गया टावर पर,रखिए ऐसी शर्त की सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग...
02:24
Video thumbnail
निरसा: नियोजन पुनर्वास और सुरक्षा की मांग को लेकर ग्रामीणों का OCP प्रबन्धन के खिलाफ आंदोलन शुरू...
02:03
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!