24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

निरसा विधायक अरूप चटर्जी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया…

निरसा/धनबाद: निरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरूप चटर्जी का जन्मदिवस सोमवार को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके निरसा के राजा कोलियरी स्थित आवास एवं पार्टी कार्यालय पर शुभचिंतकों, समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों का तांता लगा रहा।
इस अवसर पर लोगों ने विधायक अरूप चटर्जी को फूलों की मालाएं पहनाकर, मिठाइयां बांटकर और नारे लगाकर जन्मदिन की बधाई दी। यह दृश्य जननेता के प्रति जनता के गहरे स्नेह और विश्वास को दर्शाता है।

बताया गया कि अरूप चटर्जी अपने पिता गुरुदास चटर्जी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए मजदूरों, किसानों, गरीबों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने निरसा क्षेत्र में बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल-जमाव और कोयला खनन से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास व विकास जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाया है।

इस मौके पर विधायक अरूप चटर्जी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बधाइयां केवल उनके लिए नहीं, बल्कि संघर्षरत कार्यकर्ताओं, मजदूरों, किसानों और आम जनता के लिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से झारखंड को शोषण-मुक्त, न्यायपूर्ण और समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक विधायक के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते नजर आए।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular