33.7 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

राजगंज के महेशपुर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर…

राजगंज/धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के समीप रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर एक पिकअप वैन से हो गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है।

बताया जाता है कि तेज रफ्तार Royal Enfield motorcycle (JH10DA 2004) विपरीत दिशा से आ रही एक पिकअप वैन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मालवाहक पिकअप वैन दूसरी सड़क की ओर मुड़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सीधे जाकर उससे भिड़ गई। टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर दूसरी लेन में खड़े एक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सवार का हेलमेट चकनाचूर होकर सड़क पर बिखर गया और उसका सिर बुरी तरह जख्मी हो गया। ट्रक के पहिए में युवक के बाल फंसे हुए पाए गए।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस के अंतर्गत राजगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन व बाइक को कब्जे में लेकर सड़क को सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

spot_img
Video thumbnail
क्रिकेट के दौरान बच्चों के विवाद में मासूम की पिटाई के बाद स्थिति बिगड़ी तो वासेपुर पहुंची पुलिस...
03:09
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!