30.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 9, 2026

त्योहार से पहले तोपचांची में प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर नजर…

गोमो: रामनवमी और ईद जैसे बड़े त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर रविवार शाम तोपचांची थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट या गाना चलाकर माहौल खराब करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, अंचलाधिकारी नील टुडू, हरिहरपुर थाना प्रभारी अंकित सिंहा, तोपचांची थाना प्रभारी लव कुमार, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने लोगों से अपील की कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं।

साथ ही लोगों से कहा गया कि किसी भी तरह का विवाद या तनाव दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से दोनों त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाएंगे।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद सदर अस्पताल में न्यूनतम मूल्य पर XRay,USG की शुरुआत,उपायुक्त आदित्य रंजन ने किया उद्घाटन...
04:00
Video thumbnail
जापान में चमका बिहार का लाल,गोलकीपर सावन कुमार के दम पर भारत बना हॉकी में एशियन चैंपियन...
03:42
Video thumbnail
दिल्ली-मुजफ्फरपुर अग्नि कांड की पुनरावृत्ति न हो इस बाबत धनबाद में शुरू हुआ फायर सेफ्टी ऑडिट...
05:07
Video thumbnail
दिवंगत माडाकर्मियों के आश्रितों को हाईकोर्ट से मिला न्याय, कोर्ट ने झमाडा MD को दिया यह निर्देश...
02:32
Video thumbnail
झारखंड T20 लीग का कल से आगाज़,MS धोनी करेंगे उद्घाटन....
00:56
Video thumbnail
धनबाद:महिला का पर्स झपटकर भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने पीछा कर दबोचा, दो गिरफ्तार.. .
02:43
Video thumbnail
झारखंड T20 के आगाज से ठीक पहले धनबाद डायमंड्स का ट्रॉफी भृमण,जमकर हुई मस्ती अब टॉफी लाने की तैयारी..
03:55
Video thumbnail
जहां कल्पना सोरेन हैं विधायक उसी गांडेय विधानसभा में सड़क की हालत देख लीजिए....
02:33
Video thumbnail
पटना:खान सर की गिरफ्तारी पर लगी रोक, क्या कह रहे हैं उनके वकील सुन लीजिए....
01:03
Video thumbnail
धनबाद के पाथरडीह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अवैध लोहा लदा दो पिकअप जब्त,2 गिरफ्तार 2कट्टा बरामद...
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!