26.4 C
Jharkhand
Thursday, August 27, 2026

बलियापुर में आयोजित अखाड़ा खेल कार्यक्रम के दौरान झड़प..

बलियापुर: बलियापुर में आयोजित अखाड़ा खेल कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार की शाम अचानक हिंसा झड़प हो गई, जिससे पूरा इलाका तनाव की चपेट में आ गया।

भीखराजपुर के पास बाइक जुलूस में शामिल अखाड़ा दल के लोगों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी किए जाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही खेल प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी मच गई और कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करना पड़ा। लोगों ने बताया कि शाम करीब छह बजे बलियापुर अखाड़ा दल के सदस्य बाइक पर झंडा लगाकर रैली के रूप में हीरक चौक पहुंचे थे।वहां पहले से भी कई झंडा लगे बाइक खड़ी थी। इसके बाद सभी लोग नारेबाजी करते हुए बलियापुर बाजार चौक की ओर लौट रहे थे।

इसी दौरान भीखराजपुर के पास दूसरे समुदाय के कुछ युवकों द्वारा कथित तौर पर फब्तियां कसी गई। जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बाइक रैली में शामिल लोगों पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान कुछ बाइक को भी क्षतिग्रस्त करने की बात सामने आई है।घटना की जानकारी जैसे ही बाजार चौक पर चल रहे खेल प्रदर्शन के मंच तक पहुंची और माइक से इसका जिक्र किया गया वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो उठे। सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल से निकलकर पैदल ही भीखराजपुर की ओर बढ़ने लगे। कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की।लेकिन भीड़ उग्र बनी रही और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। बलियापुर ब्लाक चौक और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बावजूद इसके जब भीड़ नियंत्रित नहीं हुई तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोगों को चोटें आई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
01:37
Video thumbnail
जयराम के पक्ष में डॉक्टर & एलीट क्लास क्यों कर रहा है बात,बता रहे हैं पूर्व मेयर चन्द्रशेखर अग्रवाल
02:22
Video thumbnail
सोशल मीडिया पर लाइव आकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड पुलिस एसोसिएशन को खूब लगाई लताड़...
01:55
Video thumbnail
26 August 2026
01:45
Video thumbnail
धनबाद
03:32
Video thumbnail
जयराम महतो गरीब का बेटा है गरीब के लिये काम करता है इसलिए सब उसके पीछे लग गया है:राजीव ओझा
06:15
Video thumbnail
बैलगाड़िया टाउनशिप के लिए अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा-नियोजन नहीं मिला,फिर DC से मिलने पहुंचे कई रैयत...
03:45
Video thumbnail
मछली पकड़ दिन भर में 200 का भी नही होता जुगाड़,पर खानदानी पेशा है छोड़ कैसे दें.!एक मल्लाह की सादगी...
04:20
Video thumbnail
किसनगंज पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान:चोरी गए 51 फोन बरामद कर वास्तविक ऑनर को सौंपा
02:41
Video thumbnail
अब आश्वासन नहीं हम अपना अधिकार कानूनी लड़ाई लड़ कर लेंगे : देवेंद्र नाथ महतो ...
01:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular