झारखंड: झारखंड के युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है…
Highlights:
जेटेट यानी Jharkhand Teacher Eligibility Test (JTET) को लेकर इस बार सरकार ने अहम फैसला लिया है।
उम्मीदवारों को उम्र सीमा में पूरे 9 साल की छूट दी गई है,
और सबसे खास बात — पुराने अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि साल 2016 के बाद से यह परीक्षा नहीं हुई थी,
जिसके कारण हजारों युवाओं को मौका नहीं मिल पाया।
ऐसे में अब सरकार ने राहत देते हुए यह फैसला लिया है,
ताकि अधिक से अधिक उम्मीदवारों को अवसर मिल सके।
हालांकि, पुराने अभ्यर्थियों को एक बार फिर से आवेदन करना होगा,
लेकिन उन्हें फीस नहीं देनी पड़ेगी।
अब बात दूसरी बड़ी अपडेट की…
अप्रैल महीने में झारखंड में 808 पदों पर भर्ती के लिए 5 बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
इनमें शामिल हैं:
- राज्य सिविल सेवा परीक्षा
- असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा
- झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती
- डिप्लोमा स्तरीय परीक्षा
- और फूड सेफ्टी ऑफिसर परीक्षा
यानी साफ है — झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अप्रैल का महीना बेहद अहम होने वाला है।





















