29.9 C
Jharkhand
Friday, June 5, 2026

मंगल मूर्ति धाम मैदान में पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, सड़क सुरक्षा का संदेश…

निरसा :निरसा विधानसभा के मंगल मूर्ति धाम मैदान, जूनकुदर में पुलिस-पब्लिक सद्भावना क्रिकेट मैच 2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस मैच का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था, जिसका संदेश था – “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा”।

इस अवसर पर निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में निरसा पुलिस की टीम ने हिस्सा लिया, वहीं पब्लिक टीम का नेतृत्व राजू रक्षित कर रहे थे।
टॉस जीतकर पब्लिक टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 12 ओवर के इस मुकाबले में निरसा पुलिस टीम ने निर्धारित ओवरों में 109 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगल मूर्ति धाम ट्रस्ट इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई, साथ ही खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा।

एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने कहा की खेलने से खिलाड़ियों में अनुशासन, स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है।
इस दौरान क्रिकेट एकाडमी के बच्चों का भी मैच कराया गया तथा उनमें से विजेता तथा उपविजेता को भी ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!