33.4 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

“हजारीबाग में उबाल: ‘बेटी हम शर्मिंदा हैं’ के नारों के बीच इंसाफ की गूंज”…

हजारीबाग: “बेटी हम शर्मिंदा हैं… तेरे कातिल जिंदा हैं…” — इसी गूंज के साथ हजारीबाग की सड़कों पर आज जनाक्रोश फूट पड़ा।
एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़कों पर साफ नजर आया। के नेतृत्व में हजारों लोग न्याय की मांग को लेकर एकजुट हुए।

शहर से लेकर गांव तक बंद का असर दिखा… दुकानें स्वेच्छा से बंद रहीं… सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा… और हर चेहरे पर सिर्फ एक ही सवाल था — आखिर कब मिलेगा इंसाफ?
प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है — पीड़िता को न्याय मिले और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव, डीजीपी और हजारीबाग एसपी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।
इधर, सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है —
“अगर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र होगा… जरूरत पड़ी तो पूरा झारखंड बंद किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि एक मां अपनी बेटी के लिए इंसाफ मांग रही है… और यह घटना पूरे समाज को शर्मसार करने वाली है।

अब सबसे बड़ा सवाल —
कब तक मिलेगा पीड़ित परिवार को न्याय?
और कब कानून के शिकंजे में आएंगे ये दरिंदे?
हजारीबाग से उठी ये आवाज अब पूरे राज्य में गूंज रही है… और देश जवाब मांग रहा है।

spot_img
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव...
01:15
Video thumbnail
BCCL PB एरिया GM GCसाहा ने बताया यह भुधंसान,अब लोग बेलगड़गिया जाएं दूसरा विकल्प नही सुनते हीं महिलाओं
06:52
Video thumbnail
भुधंसान की भेंट चढ़ गई धनबाद रांची मुख्यमार्ग,4 माह पूर्व से हो रहा है गैस रिसाव,प्रभावित परिवारों को
03:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!