31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

“वर्दी, संवेदनशीलता और अनुशासन: एक डांस ने बदल दी थानेदार अलिसा कुमारी की पोस्टिंग”…

धनबाद: धनबाद जिला बल में महज दो वर्ष पहले आई 2018 बैच की अवर निरीक्षक (दारोगा) अलिसा कुमारी पुलिस की वर्दी में भी एक सहज सरल और संवेदनशील महिला है। डेढ़ वर्ष पूर्व अगस्त महीने में उन्हें राजगंज का थानेदार बनाया गया। पुलिसिंग की माहिर खिलाड़ी थी, फरियादियों के लिए सहज सुलभ रहती थी। लेकिन दो दिनों पूर्व उनकी एक मामूली चूक से वो लाइन क्लोज हो गई। गलती ये थी वे वर्दी में रहते हुए एक भोजपुरी गाने में थिरक गई, वीडियो वायरल हो गया।एसएसपी ने बिना देर किए इसे विभाग की अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें थाने से हटा दिया। एसएसपी की इस दंडात्मक कार्रवाई से राजगंज की सैकड़ों महिलाएं आहत हो गई। महिलाओं का कहना है कि उन्हीं के चलते वे सफरर हो गईं। क्योंकि उन्हीं के आग्रहपूर्ण दबाव के कारण उन्होंने डांडिया में डांस किया था। कार्रवाई के बाद बाजार और गांव की सैकड़ों महिलाओं ने ऑटो टोटो कार वगैरह बुक कर एसएसपी से मिलने का मन बनाया था। उनका कहना है कि कसूर थानेदार का नहीं था,बल्कि कसूरवार हम महिलाएं हैं जिनकी जिद पर उन्होंने नृत्य किया था। लेकिन अलिसा ने करने से महिलाओं को मना कर दिया।

राजगंज में कई वर्षों से रामनवमी के साथ चैती दुर्गापूजा का आयोजन होते आ रहा है। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग शरीक होते हैं और दुर्गोत्सव के साथ सप्ताहव्यापी मेले का आनंद उठाते हैं। आगाज से अंत तक शांति बनी रहती है।इसकी सतत निगरानी की जिम्मेदारी राजगंज के थानेदार सहित वहां के पुलिस दल बल की होती है। दो दिनों पूर्व रात डांडिया का कार्यक्रम चल रहा था। वहां दर्जनों महिलाएं नृत्य कर रहीं थी। संयोग से स्थानीय पब्लिक फ्रेंडली थानेदार अलिसा कुमारी भी वहां आ जाती हैं। महिलाओं ने उनसे काफी भाव भक्ति के साथ आग्रह किया कि मैम आप भी दो मिनट का वक्त साझा कीजिए प्लीज। मैडम ने पहले तो कहा कि वर्दी में हूं,ऐसा करना उचित नहीं होगा। महिलाएं जिद करने लगीं तो उन्होंने आग्रह स्वीकार करते हुए संभ्रांत महिलाओं का हिस्सा बन गई। जमाना ऐसा है कि लोगों ने नृत्य का लुत्फ भी उठाया और वीडियो बनाकर पब्लिक डोमेन में साझा भी कर दिया।अगर थानेदार अपना एटीट्यूड दिखाती और समूह का स्नेह ठुकरा देती तो शायद अच्छा होता।

दूसरी बात कि धनबाद जिला में लगभग पांच दर्जन थाना और ओपी हैं,जबकि चार सौ से अधिक दारोगा इंस्पेक्टर हैं। एक दर्जन तो अपग्रेडेड थाने हैं जहां इंस्पेक्टर थानेदार होते हैं। सर्किल में भी उन्हीं का अधिकार है।बाकी बचे थाना और ओपी में 2012 और 2018 बैच के दरोगाओं की पोस्टिंग होती है। लगभग दो दर्जन थाना और ओपी में 2018 बैच के दरोगा पोस्टेड हैं।बड़ी मुश्किल से धनबाद में थानेदारी मिलती है। जरा सा लाइन लेंथ बिगड़ा तो हवा हो जाइए। फिर दोबारे खाता खुलना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में अलिसा को जरा बचके सम्हल के चलने की जरूरत थी।

spot_img
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular