29 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

“Hormuz संकट के बीच सरकार ने आसान की केरोसिन आपूर्ति, ग्रामीण इलाकों में राहत”…

वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में बढ़ती अनिश्चितता के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। Strait of Hormuz क्षेत्र में तनाव और Iran से जुड़े युद्ध हालात के कारण ऊर्जा सप्लाई पर पड़ रहे असर को देखते हुये सरकार ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) की आपूर्ति(Kerosene Supply) आसान बनाने के लिये नियमों में अस्थायी ढील दे दी है। सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य उन इलाकों में लोगों को राहत देना है, जहां गैस या बिजली की पर्याप्त सुविधा नहीं है। ऐसे क्षेत्रों में खाना बनाने और रोशनी के लिये केरोसिन तुरंत उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Kerosene Supply बढ़ाने के लिए सरकार का कदम
केंद्र सरकार ने नियमित आवंटन के अलावा 48,000 किलोलीटर केरोसिन अतिरिक्त देने का फैसला किया है। इससे राज्यों को जरूरत के अनुसार तुरंत आपूर्ति बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह कदम खासतौर पर उन ग्रामीण और दूर-दराज क्षेत्रों के लिये अहम माना जा रहा है, जहां अभी भी लोग बड़े पैमाने पर केरोसिन पर निर्भर हैं। सरकार ने पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंस से जुड़े नियमों को अस्थायी रूप से सरल किया है। इसके तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आवश्यकता के अनुसार केरोसिन की आपूर्ति(Kerosene Supply) सुनिश्चित की जायेगी। राज्यों से कहा गया है कि वे अपने जिलों में ऐसे इलाकों की पहचान करें जहां केरोसिन की जरूरत ज्यादा है, ताकि सप्लाई सही जगह तक पहुंच सके।

Hormuz संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

अब तक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने केरोसिन आवंटन से जुड़े आदेश जारी कर दिये हैं। हालांकि Himachal Pradesh और Ladakh ने फिलहाल अतिरिक्त केरोसिन की जरूरत नहीं होने की जानकारी दी है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा, खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को। इससे खाना बनाने और रोशनी से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी और संभावित ऊर्जा संकट के असर को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुये अस्थायी तौर पर लागू की गई है। जैसे ही हालात सामान्य होंगे, नियमों को फिर से पहले जैसा किया जा सकता है।

spot_img
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular