25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

धनबाद में सनसनीखेज मामला: बहन की मौत के बाद 5 दिन तक घर में पड़ा रहा शव, भाई ने बाथरूम में जलाया…

धनबाद: धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है…
जहां एक युवती की मौत के बाद पांच दिनों तक उसका शव घर में ही पड़ा रहा…
और अंततः उसके ही भाई ने बाथरूम में शव को जला दिया…
यह घटना सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं… बल्कि समाज से बढ़ती दूरी और संवेदनहीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है…
मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार आवासीय कॉलोनी का है…

बताया जा रहा है कि यह घर CIMFAR के एक रिटायर्ड वैज्ञानिक का है, जिनकी 2023 में मृत्यु हो चुकी है…
उनकी तलाकशुदा बेटी, जो लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रही थी, अपने दो कुंवारे भाइयों के साथ इसी घर में रहती थी…
धीरे-धीरे तीनों भाई-बहन समाज और रिश्तेदारों से कटते चले गए और पूरी तरह अलग-थलग हो गए…
परिवार के बड़े भाई प्रणव राजवर्धन के अनुसार, 7 तारीख को युवती की तबीयत खराब होने के कारण मौत हो गई…
उन्होंने छोटे भाई को फोन कर सूचना दी, लेकिन तीन दिनों तक कोई मदद के लिए नहीं आया…

इस दौरान उन्होंने पड़ोसियों से भी सहायता मांगी, लेकिन किसी ने उनकी बात पर विश्वास नहीं किया… और न ही कोई आगे आया…
आरोप है कि इसी मानसिक स्थिति और पारिवारिक तालमेल की कमी के कारण बड़े भाई ने घर के बाथरूम में ही कपड़े, रजाई और तकिए के साथ बहन के शव को जला कर अंतिम संस्कार करने की कोशिश की…

घटना का खुलासा तब हुआ जब घर से तेज दुर्गंध और जलने की बदबू आने लगी…
पड़ोसियों को परेशानी होने लगी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी…
सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बाथरूम से अर्धजले अवशेष बरामद किए…

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है…
यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था, बल्कि समाज में बढ़ती दूरियों और मानवीय संवेदनाओं के क्षरण पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है…

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular