18.3 C
Jharkhand
Sunday, October 25, 2026

बहरागोड़ा में सुवर्णरेखा नदी किनारे मिला संदिग्ध बम…

झारखंड: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुवर्णरेखा नदी किनारे एक संदिग्ध बम मिलने की खबर सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि यह बम द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान का हो सकता है।

बम मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए किसी भी अनहोनी से बचने के लिए तुरंत उस स्थान से दूरी बना ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी सूचित कर दिया गया है, ताकि संदिग्ध वस्तु को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके।

फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
लगातार मिल रहे ऐसे मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, वहीं स्थानीय लोग भी इस रहस्यमयी घटनाक्रम को लेकर सहमे हुए हैं।

spot_img
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30
Video thumbnail
💪 900 स्क्वेयर फीट के छोटे से जिम से शुरुआत… और आज 2 बड़े जिम का मालिक!
00:42
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर... Inspiring Podcast.
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular