31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

मरीज की जगह एंबुलेंस से निकली नकली शराब, टुंडी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

धनबाद: धनबाद में मरीजों की जान बचाने वाली एंबुलेंस का इस्तेमाल जब अवैध काम के लिए होने लगे, तो यह चिंता का विषय बन जाता है। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला टुंडी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां वाहन जांच के दौरान बुधवार की देर शाम एंबुलेंस से भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई है।

धनबाद जिले के टुंडी थाना गेट के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक एंबुलेंस (UP16AT-1910) को रोका। जांच के दौरान जब एंबुलेंस की तलाशी ली गई, तो अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। मरीज की जगह एंबुलेंस में अवैध नकली शराब भरी हुई थी।

तलाशी में कुल 33 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई। इनमें रॉयल स्टैग की 385 बोतलें, आइकोलिन की 312 बोतलें और रॉयल चैलेंज की 188 बोतलें शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से एंबुलेंस चालक प्रकाश रवानी, जो बलियापुर के कर्माटांड़ का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह धनबाद से गिरिडीह शराब लेकर जा रहा था और आगे इसे बिहार ले जाने की योजना थी।

जानकारी के मुताबिक, गोविंदपुर में एंबुलेंस को ड्राइवर के हवाले किया गया था और वहीं से शराब लोड कर गिरिडीह भेजा जा रहा था। लेकिन टुंडी पुलिस की सतर्कता के चलते तस्करों की यह योजना नाकाम हो गई।

बरामद शराब नकली बताई जा रही है, जिसे किसी अवैध फैक्ट्री में तैयार किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस पूरे तस्करी सिंडिकेट का पता लगाने में जुट गई है।

टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि वाहन जांच के दौरान एंबुलेंस से भारी मात्रा में अवैध नकली शराब बरामद की गई है। एंबुलेंस और शराब को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular