29.7 C
Jharkhand
Monday, August 24, 2026

धनबाद में ‘शिक्षा महोत्सव 2026’ की घोषणा, छात्रों को मिलेगा मुफ्त करियर मार्गदर्शन…

धनबाद: धनबाद के धनसार स्थित Hotel The Grand Miraj by Radisson में शिक्षा महोत्सव के निर्देशक रविंद्र साहू द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान 23 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले “शिक्षा महोत्सव 2026” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि झारखंड के धनबाद में होने वाला यह भव्य आयोजन Graduation and 12वीं पास छात्रों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इस महोत्सव के तहत छात्रों को निशुल्क करियर मार्गदर्शन, कॉलेज चयन (इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, चिकित्सा, कानून आदि) और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की भागीदारी रहेगी, जहां प्रदर्शनी स्टॉल के माध्यम से छात्र विभिन्न कोर्स और संस्थानों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही करियर एक्सपर्ट्स छात्रों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा दिखाने में मदद करेंगे।

रविंद्र साहू ने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता और स्थानीय शिक्षक भी शामिल हो सकते हैं, ताकि वे मिलकर बेहतर करियर का निर्णय ले सकें।

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी शिक्षा महोत्सव के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर पास प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आयोजन स्थल पर ऑफलाइन पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील किया कि इस दौरान 1 या दो घंटे के लिए कभी भी समय निकाल कर आ सकते हैं।

यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो छात्रों को उनके करियर को सही दिशा देने में सहायक साबित होगा

 

spot_img
Video thumbnail
देवेन्द्रनाथ महतो JPSC-JSSC एग्जामिनेशन रिफार्म के लिए सूबे के सभी चौबीस जिलों का करेंगे दौरा...
08:30
Video thumbnail
अपने हीं घर से लाखों का गहना चुराने वाले साला बहनोई को गोविंदपुर पुलिस ने पकड़ा,गिरिडीह की महिला थी..
01:38
Video thumbnail
निरसा में विद्युत, साउंड एवं डीजे डेकोरेटर संघ का वार्षिक महोत्सव आयोजित
02:16
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथियार-कारतूस बरामद#Dhanbad
02:59
Video thumbnail
राघोपुर:गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी और तेज कटाव प्रभावित क्षेत्रों का तेजस्वी यादव ने किया दौरा...
01:36
Video thumbnail
राजगंज:ज्वैलरी शॉप में एस्बेस्टस हटा कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी हुयें फरार,जांच जारी...
02:07
Video thumbnail
धनसार में पुलिस का बड़ा एक्शन! दो बाइक पर सवार 7 संदिग्ध धराए, हथि,यार-कारतूस बरामद
01:57
Video thumbnail
बहुत बड़ी साजिश हुई है,आगे भी साजिशें होंगी!बरवाअड्डा की घटना पर सुनिए विधायक जयराम महतो ने क्या कहा
01:02
Video thumbnail
किरण कपूर की जन्मदिवस पर जागो फाउंडेशन द्वारा सुखनूडीह मे बाल दिवस का किया गया आयोजन
03:33
Video thumbnail
मोहुल बगान में 52 लाख की लागत से बनेगा BRC भवन, निरसा विधायक ने किया शिलान्यास
02:58

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular